[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर नामांकन में अवैध वसूली का आरोप, हाईस्कूल में छात्रों का हंगामा, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

नामांकन में अवैध वसूली का आरोप, हाईस्कूल में छात्रों का हंगामा, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

0
नामांकन में अवैध वसूली का आरोप, हाईस्कूल में छात्रों का हंगामा, हेडमास्टर का वीडियो वायरल
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में इंटर नामांकन को लेकर विवाद सामने आया है. छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नामांकन के बदले अवैध राशि लेने का आरोप लगाया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

छात्रों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

छात्रों का आरोप है कि 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी होने के बावजूद विद्यालय खोला गया था. इसी दौरान नामांकन कराने पहुंचे कुछ छात्रों और प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार के बीच कहासुनी हो गई. छात्रों का दावा है कि सामान्य शुल्क से अधिक राशि लेकर नामांकन किया जा रहा था. कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑनलाइन भुगतान प्रधानाध्यापक की पत्नी के नाम पर कराया गया.

विवाद बढ़ने पर प्रधानाध्यापक कार्यालय बंद कर वहां से चले गए. इसके बाद छात्रों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर नीति 2026 लागू, जानिए होम ब्लॉक और स्थानांतरण के नए नियम

10 से 12 हजार रुपये तक वसूली का आरोप

ग्रामीणों और छात्रों का आरोप है कि इंटर में नामांकन के लिए निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 10 से 12 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है. उनका कहना है कि जो छात्र अतिरिक्त राशि देने में सक्षम होते हैं, उनका नामांकन आसानी से हो जाता है, जबकि अन्य छात्रों को सीट नहीं होने का हवाला देकर टाल दिया जाता है.

वार्ड सदस्य पुतुल देवी, श्रवण कुमार सिंह, शशिभूषण कुमार, गजेंद्र सिंह, विकास कुमार समेत कई ग्रामीणों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बीईओ बोले- सोशल मीडिया से मिली जानकारी, होगी जांच

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी नामांकन प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: स्कूल भवन 16 साल से अधूरा, खंडहर में पढ़ाई को मजबूर छात्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel