[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur: मोरवा में बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 450 एकड़ जमीन चिन्हित

Samastipur: मोरवा में बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 450 एकड़ जमीन चिन्हित

0
Samastipur: मोरवा में बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 450 एकड़ जमीन चिन्हित
मोरवा में इंडस्ट्रियल हब के लिए चिन्हित स्थान

Samastipur News: मोरवा प्रखंड में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. औरंगाबाद-दरभंगा सिक्स लेन के किनारे हरपुर भिंडी पंचायत में विशाल इंडस्ट्रियल हब विकसित करने की योजना बनाई जा रही है.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए करीब 450 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और पलायन रुकने की उम्मीद जताई जा रही है.

सिक्स लेन के पास बनेगा इंडस्ट्रियल हब

जिला प्रशासन ने चयनित जमीन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उद्योग मंत्रालय को भेज दी है.

बेहतर परिवहन और लॉजिस्टिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्रियल हब को सिक्स लेन सड़क के समीप विकसित करने का निर्णय लिया गया है.

जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि खानपुर, ताजपुर और मोरवा क्षेत्र में जमीन चयनित कर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है.

BIADA संभालेगा आगे की प्रक्रिया

मंजूरी मिलने के बाद बियाडा जमीन को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर मल्टी उद्योग यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.

अधिकारियों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क के कारण यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है.

रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

पूर्व विधायक और जदयू के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर सिंह निषाद ने कहा कि उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा.

उन्होंने कहा कि ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन और औरंगाबाद-दरभंगा सिक्स लेन बनने से इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

पलायन रुकने की उम्मीद

हरपुर भिंडी के पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल समेत स्थानीय लोगों ने इस योजना पर खुशी जताई है.

लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में उद्योग स्थापित होते हैं, तो युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और स्थानीय व्यापार को भी बड़ा फायदा होगा.

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel