[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर बदमाशों ने ऑटो चालक को किया जख्मी

बदमाशों ने ऑटो चालक को किया जख्मी

0
बदमाशों ने ऑटो चालक को किया जख्मी

मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के मटिऔर गांव में संचालित दूध सेंटर के ऑटो चालक को हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार की शाम मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं ऑटो पर दूध लदे केन से करीब 280 लीटर दूध नीचे गिरा दिया.सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों के आने से पूर्व सभी बदमाश फरार हो गए. जख्मी ऑटो चालक की पहचान सहिंद्र राय के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है. जख्मी चालक ने बताया कि वह बेड़ी विशनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सेंटर से ऑटो पर 10 केन दूध लादकर दशहरा स्थिति बर्कुलर जा रहा था.इस दौरान करीब 500 मीटर की दूरी तय करने के दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर ऑटो को रोकी और मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया. साथ ही ऑटो पर लदे 10 केन दूध में से सात केन दूध को नीचे पलट दिया. जाते-जाते बदमाशों ने धमकी भी दी. घटना की सूचना दूध सेंटर के संचालक और मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी गई. इधर, पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel