[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News: जीविका के लिंकेज रोटेशन गैप पर मंत्री ने पूछा सवाल

Samastipur News: जीविका के लिंकेज रोटेशन गैप पर मंत्री ने पूछा सवाल

0
Samastipur News: जीविका के लिंकेज रोटेशन गैप पर मंत्री ने पूछा सवाल

Samastipur News: मंत्री ने की ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Samastipur News: Minister asked question on Jeevika”s linkage rotation gap समस्तीपुर : मंत्री ग्रामीण विकास विभाग बिहार श्रवण कुमार द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम जीविका के डीपीएम से मंत्री द्वारा पूछा गया कि प्रथम लिंकेज 46000 के विरुद्ध द्वितीय लिंकेज 33000 एवं तृतीय लिंकेज 13000 है, ऐसे में रोटेशन में काफी गैप है. इस संबंध में जीविका डीपीएम द्वारा बताया गया कि बैंकों के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए शीघ्र गैप फीलिंग कर लिया जाएगा. इसके पश्चात मंत्री ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पृच्छा की गई कि कुल कितने परिवार रोजगार से आच्छादित हैं, जिसमें कितने सतत जीविकोपार्जन से हैं. इसके संबंध में डीपीएम जीविका द्वारा बताया गया बकरी पालन से कुल आच्छादित परिवार 59626 है, जबकि पशुपालन एवं अन्य से 67919 है. इसके अतिरिक्त सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 6375 चिन्हित परिवार में से 1943 बकरी पालन तथा शेष 4789 को पशुपालन एवं अन्य क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया गया है. मंत्री द्वारा यहां के किसी विशेष प्रोडक्ट को सरस मेला, पटना में भी स्टॉल लगवाकर उसका प्रदर्शन करने के लिए डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया. मनरेगा के तहत समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा बताया गया कि कुल 213000 सृजित रोजगार मांग के विरुद्ध 173000 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है. शेष लोग कहां हैं, बाहर जा रहे हैं या किसी अन्य जगह रोजगार करने जा रहे हैं, इसका पता कर उनको यथाशीघ्र रोजगार डिमांड के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके अलावा 2022-23 23-24 के अपूर्ण आवास को शीघ्र पूर्ण कर लेना है. 2024-25 की समीक्षा के क्रम में ताजपुर, मोहिउद्दीननगर में अपेक्षाकृत प्रगति धीमी होने का मंत्री द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. सामाजिक अंकेक्षण की समीक्षा क्रम में पाया गया की 475 आपत्ति के विरुद्ध निराकरण शून्य है. सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 240 राशि विचलन के मामले हैं, जिनमें 60 को सॉल्व कर लिया गया है. 80 पेंडिंग है, इसके अतिरिक्त अन्य 129 मामले में 99 क्लोज हो चुके हैं. वहीं 30 पेंडिंग है.

Samastipur News: Minister asked question on Jeevika”s linkage rotation gap: यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

मंत्री द्वारा सभी मामलों का यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसके पश्चात मनरेगा के तहत जीविका भवन के बारे में पृच्छा की गई. जिसपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा बताया गया कि कुल 22 भवनों का निर्माण किया जाना था, इसमें 14 पूर्ण है,आठ अपूर्ण है, जिसमें से पांच इस माह में पूर्ण हो जाएंगे. मनरेगा भवन के बारे में बताया गया कि कुल 188 टारगेट के विरुद्ध 159 मनरेगा भवन का निर्माण पूर्ण है. 29 का कार्य पेंडिंग है. आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण मनरेगा के तहत 287 टारगेट में से 113 को लिया गया है. जिसमें 46 पूर्ण है और 67 अपूर्ण है.मंत्री ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन सभी योजनाओं को पोर्टल पर अपडेट करवाने का निर्देश दिया गया. लोहिया स्वच्छ बिहार के अंतर्गत मंत्री द्वारा बताया गया कि पूर्व के कुल 595800 सर्वेक्षित परिवारों के विरुद्ध 385000 का भुगतान किया जा चुका है. 424000 घरों के पास शौचालय नहीं था. पुनः द्वितीय सर्वे में 90000 के विरुद्ध 83000 का पेमेंट हो गया है. इस प्रकार कुल 468585 का पेमेंट रिपोर्ट में प्रस्तुत किया गया है, इसकी समीक्षा की आवश्यकता है. इसके अलावा सामुदायिक स्वच्छता परिसर के बारे में पृच्छा करने पर बताया गया की प्रथम फेज में 614 सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया गया है. द्वितीय फेज में 346 पंचायत में डब्ल्यूपीओ का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है. खेल मैदान के बारे में बताया गया की मनरेगा योजना के तहत कुल 341 खेल मैदान का चयन किया गया है, जिसमें 10 का प्राक्कलन तैयार है, पशु शेड के बारे में बताया गया कि कुल मनरेगा के पास 2682 पशु शेड का निर्माण किया गया है, सतत जीविकोपार्जन के तहत 872 पशु शेड का निर्माण किया गया है. जीविका को कुल चार तालाब हस्तांतरण किया गया है, जिसमें मछली पालन कार्य हो रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया की 16-17 से 20-21 के बीच में कुल स्वीकृत 155460 के विरुद्ध प्रथम किश्त 195400 दिया गया है. द्वितीय किस्त में कुल 1391 का गैप है एवं तृतीय किस्त में कुल 373 का तथा 419 मकान पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं किया गया है. इस पर उप विकास आयुक्त समस्तीपुर को जांच कर अनिवार्य रूप से गैप फील करते हुए भुगतान करने का निर्देश दिया गया. इसके पास पश्चात मंत्री ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले पांच कर्मियों, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना अंतर्गत काम करने वाले 5 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले 10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण आशुतोष आनंद ,डीपीएम जीविका, डीपीओ मनरेगा, जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel