[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर दाह-संस्कार को आया अधेड़ स्नान करने के दौरान डूबा, खोज जारी

दाह-संस्कार को आया अधेड़ स्नान करने के दौरान डूबा, खोज जारी

0
दाह-संस्कार को आया अधेड़ स्नान करने के दौरान डूबा, खोज जारी

मोहनपुर . थाना क्षेत्र के सरारी स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक अधेड़ डूब गया. जिसकी खोज की जा रही है. डूबे अधेड़ की पहचान वैशाली जिला के तिसिऔटा थाना क्षेत्र के मोहथी धर्मचन्द्र गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार (50) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अधेड़ रिश्ते के चाचा प्रदुम्मन सिंह के दाह-संस्कार में शामिल होने आया था. दाह-संस्कार में बुधवार की संध्या काफी संख्या में गांव के लोग सरारी घाट आये हुए थे. दाह-संस्कार के बाद प्रवीण कुमार कुछ लोगों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए चला गया. इसी दौरान वह गहरे पानी में समा कर डूब गया. जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार प्रवीण को बचाने के लिए उनके दो साथी ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया. बचाने का पूरा प्रयास करने लगा परन्तु वह भी डूबने लगा. किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल गया, लेकिन प्रवीण को बचाने में कामयाबी नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी भाग्यश्री राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निगम झा व थानाध्यक्ष अजित कुमार त्रिवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों एनडीआरएफ के टीम के साथ सरारी घाट पहुंचे. खोज शुरु करायी. लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है. समाचार प्रेषण तक अधेड़ का कोई पता नहीं चल पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel