[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:सीएचओ व एएनएम समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Samastipur News:सीएचओ व एएनएम समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

0
Samastipur News:सीएचओ व एएनएम समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Samastipur News:पूसा : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह व हेल्थ मैनेजर फजले रब ने संयुक्त रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. इस क्रम में स्वास्थ्य केंद्र रेपुरा खुला हुआ पाया गया. स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य पर उपस्थित थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने भव्य पोर्टल पर ऑनलाइन कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी से फोन पर बात कर स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी आदि पर चर्चा की गई. स्वास्थ्य केंद्र कोआरी के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र खुला हुआ मिला. सीएचओ ने एएनएम को दवा के रखरखाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. मोहमदपुर कोआरी पंचायत के मुखिया संजीव सिंह से फोन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र को बाउंड्री वॉल करने के लिए अनुरोध किया. जन आरोग्य समिति में उपलब्ध राशि से स्वास्थ्य केंद्र के रखरखाव के लिए आवश्यक सामग्री रखने को कहा गया. स्वास्थ्य केंद्र खैरी के निरीक्षण करने के क्रम में मात्र एक एएनएम विभा कुमारी उपस्थित मिली. एएनएम श्याम कुमारी एवं नरगिस खातून, पंकज माली सहित सीएचओ अपने कार्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. खैरी स्वास्थ्य केंद्र भवन के संबंध में चर्चा की गयी. कुबौली राम पंचायत के मुखिया रामबाबू सिंह से स्वास्थ्य केंद्र खैरी को अन्य भवन में शिफ्ट करने के लिए अनुरोध किया जायेगा. ताकि जनमानस को आवश्यक सुविधा सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है जो ससमय मिल सके. सभी एएनएम को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्र पर ससमय उपलब्ध होकर सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जारी सभी सुविधा को जनता के बीच उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel