[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:जीविका दीदियों को दिया गया 50.27 करोड़ रुपये का ऋण

Samastipur News:जीविका दीदियों को दिया गया 50.27 करोड़ रुपये का ऋण

0
Samastipur News:जीविका दीदियों को दिया गया 50.27 करोड़ रुपये का ऋण

समस्तीपुर : समाहरणालय सभागार में जीविका ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया. इसमें जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा व दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक की उपस्थिति में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा लगभग 4800 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच 50.27 करोड़ का एक ही दिन में ऋण वितरित किया गया. जीविका दीदियों को राशि का चेक प्रदान दिया गया है. जिलाधिकारी ने जिले में महिलाओं के विकास में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका की सराहना करते हुए राज्य में एक दिन में जीविका के तहत ऋण वितरण का नया कीर्तिमान स्थापित होने की प्रशंसा की. क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार, वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा व अमर सिंह टंडन, डीपीएम जीविका विक्रांत शंकर सिंह, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वित्तीय समावेशन नोडल राजीव कुमार आदि मौजूद थे. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक उन्नयन में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका रही है. जीविका के माध्यम से ऋण प्राप्त कर क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार कर राज्य के आर्थिक विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहीं हैं. भविष्य में भी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक इसी प्रकार महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel