[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही ससुराल वाले ने की नवविवाहिता की हत्या

मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही ससुराल वाले ने की नवविवाहिता की हत्या

0
मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही ससुराल वाले ने की नवविवाहिता की हत्या

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र की बाजितपुर पंचायत के वार्ड दस में शुक्रवार की रात्रि ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबा हत्या कर दी. मृतका की पहचान संजू देवी के रूप में की गई. वह वार्ड के विजय साह के पुत्र रोहित साह की पत्नी थी. मृतका का मायके उजियारपुर थाना के परोरिया गांव वार्ड ग्यारह में बताया जाता है. घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाली मृतका की मौसेरी बहन ने मृतका की मां ननकी देवी को दी. बेटी की हत्या या मौत की खबर मिलते ही ननकी देवी अपने कुछ ग्रामीणों के साथ बेटी के घर आ पहुंची. बेटी को मरा देख मां चीत्कार मारकर रोने लगी. वहीं स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पहुंच मृतका के शव को बरामद कर घटना की पड़ताल में जुट गयी. घटना को लेकर मृतका की मां ननकी देवी ने बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि दो माह पूर्व विद्यापतिधाम मंदिर में बेटी संजू देवी की शादी रोहित साह से हुई थी. शादी में करार के मुताबिक दो लाख रुपये नगद के साथ उपहार में जेवरात दिया गया था. बावजूद बाइक व फ्रिज की मांग ससुराल से की जा रही थी. विलंब होने पर मायके की खेती वाली जमीन लिख देने की मांग की गई. इससे इनकार करने पर बेटी से मोबाइल पर बात नहीं करने दिया जा रहा था. मां ने पुलिस को जानकारी दी कि ससुराल वाले संजू के साथ बराबर मारपीट किया करते थे. मांगें पूरी नहीं होने पर संजू की हत्या गला दबाकर कर दी गयी. मृतका की मां ने प्राथमिकी में ससुर विजय साह, पति राहुल साह, देवर विकेश साह सहित अन्य अज्ञात चार लोगों को हत्या की घटना के लिए आरोपित किया है. घटना को लेकर एसएचओ फिरोज आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा मृतका की मां व परिजन को सुपुर्द किया गया है. घटना में आरोपित ससुर व पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel