[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:अंचल कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे पर्चाधारी

Samastipur News:अंचल कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे पर्चाधारी

0
Samastipur News:अंचल कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे पर्चाधारी

Samastipur News:समस्तीपुर : माकपा सदस्यों ने अंचल कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. इसमें 10 महिला एवं पुरुष पर्चाधारी शामिल हैं. उन्होंने मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया है. इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में सभा भी हुई. संबोधित करते हुए पार्टी राज्य कमेटी सदस्य शाह जफर इमाम ने कहा कि समस्तीपुर अंचल के लगुनियां रघुकंठ में 2002 में तत्कालीन राजस्व मंत्री रमई राम ने पटेल मैदान में शिविर लगाकर सीलिंग की 25 एकड़ जमीन पर 61 लोगों को पर्चा निर्गत कराया था. लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही व भू-माफिया के अवैध कब्जा के कारण पर्चाधारी की जमीन अवैध कब्जा से मुक्त करा कर पर्चाधारियों को दखल नहीं कराया जा सका है. उन्होंने कहा कि यह लोगों के हक का गला घोंटा जा रहा है. मौके पर सचिव उपेन्द्र राय, रघुनाथ राय, छोटू भारद्वाज, अनिल कुमार, दिनेश राय, राजाराम राय, सुबोध कुमार, अमित कुमार ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे पर्चाधारियों को जब तक कब्जा नहीं दिलाया जायेगा तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा. प्रशासन को हर हाल में पर्चाधारियों को जमीन उपलब्ध कराना ही होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel