[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:रेल मंडल के चार मालगाड़ी प्रबंधक को मिला डीआरएम सराहना पत्र

Samastipur News:रेल मंडल के चार मालगाड़ी प्रबंधक को मिला डीआरएम सराहना पत्र

0
Samastipur News:रेल मंडल के चार मालगाड़ी प्रबंधक को मिला डीआरएम सराहना पत्र

Samastipur News:समस्तीपुर : यात्रियों व रेलवे ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने चार मालगाड़ी प्रबंधकों को सराहना पत्र दिया है. उनके योगदान को सराहा है. इसमें माल गाड़ी प्रबंधक राजीव रंजन सहाय जब ट्रेन बाजार रेलखंड से पास कर रहे थे तो गाड़ी में कुछ आवाज आने पर सिसवा बाजार स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया. पाया गया कि ई बॉक्स का ऑपरेटिंग टूटकर लटक रहा था. गाड़ी चलने के दौरान पहिए से टकराकर चिनगारी दे रही थी. स्टेशन कर्मचारी की मदद से उसे सुरक्षित कर इसकी सूचना वाराणसी नियंत्रक केन्द्र को दिया. कम समय में ही संरक्षा सुनिक्षित करते हुए ट्रेन तक पहुंचाया. मनोज कुमार मिश्रा मालगाड़ी प्रबंधक नरकटियागंज 30 मई को पर कार्यरत थे. तभी उन्हें कुछ असामान्य महसूस हुआ तो उन्होंने गाड़ी को कुंडवा चैनपुर में रुकवा कर चेक किया. पाया कि एक वैगन के एक साइड का पूरा ब्रेक असेंबली टूट कर लटक रहा था जो पहिए के साथ पिस रहा था. इसकी सूचना स्टेशन व कैरेज एवं वैन कंट्रोल को दी गयी. जिसके बाद सीतामढ़ी कैरेज एवं बैगन स्टाफ के द्वारा इसे ठीक किया गया. शशि भूषण यादव मालगाड़ी प्रबंधक सहरसा 20 अगस्त को गाड़ी संख्या 63382 में कार्यरत थे. तमुरिया स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान करते समय उन्होंने देखा कि एक महिला चलती गाड़ी से उतरने के प्रयास में गिर गई थी. उन्होंने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और जाकर देखा तो पता चला कि 3-4 महिलाएं गाड़ी से उतरने का प्रयास कर रही है. श्री यादव की सतर्कता की वजह से उन यात्रियों की जान बच पायी. सुबोध रविदास वरीय माल गाड़ी प्रबंधक समस्तीपुर 1 जुलाई को नरकटियागंज से कार्यरत थे. इन्हें अचानक एक वैगन से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. इन्होंने तुरंत ट्रेन को रुकवाया. लोको पायलट के साथ मिलकर को चेक किया तो पता चला कि ब्रेक ब्लॉक चले में बुरी तरह फंसा हुआ था. इन्होंने हैंडल खोलकर फंसे हुए लॉक को ठीक किया. वजह से रेलवे परिचालन की संरक्षा सुनिक्षित हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel