[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Flood water spread in the lower part: जलस्तर में वृद्धि से बिथान के निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी

Flood water spread in the lower part: जलस्तर में वृद्धि से बिथान के निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी

0
Flood water spread in the lower part: जलस्तर में वृद्धि से बिथान के निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी

Flood water spread in the lower part: बिथान : कोसी, कमाल व करेह नदी के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाके में पानी का फैलाव शुरू हो गया है. लोग ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं. भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसड़ा अमित कुमार ने बिथान प्रखंड का दौरा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. सलहा चंदन पंचायत के भटगांव, खोटा, खुटौना, बटडीहा आदि गांवों का दौरा मोटर बोट से किया. उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देश का पालन करने की अपील की. प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. डीसीएलआर ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्यों की योजना साथ ही आवश्यकता के अनुसार पॉलीथिन सीट्स जीवनरक्षक दवा, ऊंचे स्थानों का चयन, सामुदायिक किचेन, शुद्ध पेयजल, पशुचारा समेत अन्य दैनिक कार्यों में उपयोगी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने को कहा गया. बताते चलें कि कोसी, करेह व कमला नदियों में अचानक जलस्तर वृद्धि होने से अफरातफरी का माहौल है. बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि विगत 15 वर्षों के बाद इस तरह का बाढ़ का पानी देखने को मिला है. चार गांवों को मिलाकर 7 हजार की आबादी बाढ़ के पानी में फंसे हैं. बीडीओ आफताब आलम, सीओ अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, हल्का कर्मचारी सरफराज आलम, मुकेश कुमार सिंह थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel