[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर आदर्शनगर मोहल्ला में गैस पाइपलाइन कनेक्शन में लगी आग

आदर्शनगर मोहल्ला में गैस पाइपलाइन कनेक्शन में लगी आग

0
आदर्शनगर मोहल्ला में गैस पाइपलाइन कनेक्शन में लगी आग

समस्तीपुर: शहर के आदर्शनगर मुहल्ला वार्ड 40 में शुक्रवार शाम गैस पाइपलाइन सप्लाई कनेक्शन में आग लग गई. इसके बाद आसपास अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद अग्निशमन दस्ता और गैस पाइपलाइन निर्माण कंपनी के कर्मियों ने घटनास्थल पर आकर आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड ( आइओसीएल) द्वारा रसोई गैस के पाइप लाइन कनेक्शन और सप्लाई का काम किया जा रहा है. शुक्रवार शाम निगम के आदर्शनगर मोहल्ला के वार्ड 40 मे सप्लाई कनेक्शन के पाइप में अचानक आग लग गई. इसके बाद आसपास अफरातफरी मच गई. हलांकि, सूचना पर कंपनी के स्थानीय कर्मियों ने घटनास्थल पर आकर तुरंत आग पर काबू पा लिया. घटना में आंशिक क्षति के अनुमान बताये गये हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो शहर में बड़ी घटना हो सकती थी. यह तो संयोग था कि आग शाम के वक्त लगी थी. यदि गैस पाइप लाइन में दोपहर के उस वक्त आग लगती जब तेज पछुआ हवा चलती है तो आसपास के कई मकानों व प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंच सकता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel