[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर परिवार नियोजन दिवस: जनसंख्या स्थिरीकरण पर दिया जोर

परिवार नियोजन दिवस: जनसंख्या स्थिरीकरण पर दिया जोर

0
परिवार नियोजन दिवस: जनसंख्या स्थिरीकरण पर दिया जोर

मोहिउद्दीननगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता व स्वीकार्यता पर सरकार पूरा जोर दे रही है. वहीं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय स्तर से पहल की जा रही है. आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही जनसंख्या नियंत्रण को गति मिलेगी. स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने कहा कि परिवार नियोजन सेवाओं को सुलभ व प्रभावकारी बनाने के लिए क्षेत्र में हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं. बीसीएम राहुल सत्यार्थी ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए अस्थायी व स्थायी युक्तियों का वर्तमान परिवेश में विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की जरूरत है. साथ ही परिवार नियोजन के संदर्भ में पुरुषों का सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से इसका व्यापक असर पड़ेगा. इसके लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य कर्मी पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करें. इस दौरान दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं के बीच कंडोम व गर्भ निरोधक युक्तियों एवं किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजित बंध्याकरण शिविर में 20 महिलाओं का बंध्याकरण सफल ऑपरेशन किया गया. इस मौके पर खुशबू कुमारी, सरिता देवी, राधा कुमारी, रेखा देवी, मीना देवी, अजय कुमार, राजू कुमार, मंजूर आलम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel