[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर सालभर मेंटनेंस के बाद भी जरा सी हवा में गुल हो रही बिजली

सालभर मेंटनेंस के बाद भी जरा सी हवा में गुल हो रही बिजली

0
सालभर मेंटनेंस के बाद भी जरा सी हवा में गुल हो रही बिजली

समस्तीपुर : पूरे साल बिजली सब स्टेशन, ट्रांसफाॅर्मर और लाइनों के मेंटनेंस के बाद भी जरा सी हवा चलने पर बिजली गुल हो रही है. इससे गर्मी में शहरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है. बिजली कंपनी के अधिकारी इस सीजन में भी आये दिन सब स्टेशन, फीडर व लाइनों का मेंटेनेंस का कार्यक्रम बनाकर रोजाना चार से छह घंटे की कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में होती रही. लेकिन शनिवार को बारिश में विभिन्न फीडरों पर बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई. मेंटेनेंस के बाद भी शहर भर में रोजाना सप्लाई सिस्टम में फॉल्ट आ रहे हैं. बिजली कंपनी हर साल प्री मानसून मेंटेनेंस पर घंटों बिजली सप्लाई बंद करती है. इसके बावजूद थोड़ी सी बारिश होने पर शहर में 6 घंटे तक बिजली गुल हो जाती है. शनिवार को भी ऐसा ही हुआ. शाम में हुई बारिश के बाद आधे से ज्यादा शहर में 6 घंटे बिजली गुल रही. वही बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का चलना प्राकृतिक आपदा है. लाइनों पर ही पेड़ गिरेंगे तो स्वाभाविक है सप्लाई बाधित होगी. इससे इतर उपभोक्ताओं का कहना है कि लाइनों पर झूल रही पेड़ों की टहनियां सही तरीके काटी जाये और मानसून से आने पहले रात में जंपरों की पेट्रोलिंग की जाये तो काफी हद तक बारिश में बिजली गुल होने के मामले को कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही शहर के विभिन्न पावर सब स्टेशन को मिलने वाले 33 केवी सप्लाई की संचरण व्यवस्था ऐसी है कि कर्पूरीग्राम, ताजपुर, सिरसिया, सुधा फीडर में फॉल्ट होता है तो कभी ई पावर हाउस तो कभी मगरदही पावर हाउस तो कभी जितवारपुर पीएसएस की बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है. फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अन्य पीएसएस से जुड़े 33 केवी को भी बंद करना पड़ता है. इन दिनों भीषण गर्मी के कारण कुछ देर के लिए भी बिजली गुल होने पर लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जाता है. ऐसी भीषण गर्मी में दिन के समय बार-बार बिजली गुल हो जाने से लोग परेशान हो गये हैं. रोजाना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात में बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है. थोड़ी सी ही हवा चलने पर बिजली बंद कर दी जाती है. बिजली विभाग के 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी रखने के दावे की पोल खोल कर रख दी है. मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ बिजली की मांग और फॉल्ट बढ़े हैं. ये फॉल्ट दिनचर्या के साथ व्यापार को भी प्रभावित कर रहे हैं. कभी केबल जलने तो कभी डीओ (ड्राॅप आउट) फ्यूज व जंपर उड़ने से बार-बार बिजली गुल हो रही है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सबसे ज्यादा शिकायतें काल सेंटर पर पहुंच रही हैं. वहीं बिजली की यूनिट खपत भी तेजी के साथ बढ़ रही है. तापमान बढ़ने से यूनिट खपत भी अब दोगुना से ज्यादा हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel