[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Elderly shot dead: दलसिंहसराय के भटगामा में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

Elderly shot dead: दलसिंहसराय के भटगामा में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

0
Elderly shot dead: दलसिंहसराय के भटगामा में बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

Elderly shot dead: खैनी नहीं देने को लेकर दुकानदार से हुआ विवाद, दुकानदार के दरवाजे पर सो रहे पिता को गोली मारी, दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Elderly shot dead:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड 27 में रविवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहे वृद्ध की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान भटगामा निवासी स्व. बहोरन मिश्र के पुत्र बैजनाथ मिश्र (65) के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना की छानबीन करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का कारण खैनी को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मृतक के जख्मी पुत्र हेमंत मिश्र ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे जब वह अपनी दुकान बंद कर घर में घुस रहा था तभी पास के ही परमानंद झा के पुत्र लाला झा अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर आकर खैनी की पुरिया मांगी. दुकान बंद करने की बात सुनते ही लाला झा ने मारपीट शुरु कर दी. पिस्टल के बट से मार कर सर फोड़ दिया. इसके बाद वह अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराकर घर आकर सो गया. उसके पिता बैजनाथ मिश्र दरवाजे पर चौकी पर सो रहे थे. इसी दौरान रात के करीब 1 बजे के लाला अपने एक दर्जन साथियों के साथ आकर पिताजी को गोली मार कर ऑटो से फरार हो गया. इसके बाद घर के सदस्य उन्हें अस्पतल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने घटना को अंजाम देर कर भाग रहे एक दर्जन बदमाशों में दो को पास के चौर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान भटगामा वार्ड 27 निवासी देवराज पासवान के पुत्र अभिनंदन उर्फ भुल्ला और सतपाल महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में बतायी गयी है. डीएसपी श्री शर्मा ने बताया कि बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Elderly shot dead:खैनी को लेकर की हत्या

घटना को लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृत बैजनाथ मिश्र के पुत्र हेमंत मिश्र घर के पास ही किराना दुकान चलाता है. रविवार की रात करीब 11 बजे के आसपास मृतक के पड़ोसी लाला झा, शिवम कुमार के साथ खैनी लेने के लिए आया. इस दौरान हेमंत मिश्र अपनी दुकान बंद कर चुके थे. लेकिन लाला झा ने दुकान खोलकर खैनी देने को कहा तो हेमंत ने माना कर दिया. इसी बात को लेकर लाला और हेमंत के बीच मारपीट हुई. मारपीट के घटना से आक्रोशित लाला अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार हेमंत के घर पर ऑटो से आकर घर के दरवाजे पर सो रहे दुकानदार हेमंत के पिता पर दरवाजे के ग्रिल के बाहर से ही हाथ घुसा कर सर पर गोली मार दिया. इस दौरान बदमाशों ने दो गोली चलायी. जिसमें एक गोली मिस फायर हो गया. पुलिस ने एक मिस फायर गोली के साथ घटना स्थल से एक खोखा बरामद कर लिया है.

Elderly shot dead:बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर दुकानदार हेमंत मिश्र के बयान पर पुलिस ने लाला झा, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार और अभिनन्दन पासवान उर्फ भुल्ला सहित 8 बदमाश को घटना को अंजाम देने का आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने नामजद आरोपियों में दो अभिन्दन उर्फ भुल्ला और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel