[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:दाह-संस्कार में गये बुजुर्ग की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

Samastipur News:दाह-संस्कार में गये बुजुर्ग की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

0
Samastipur News:दाह-संस्कार में गये बुजुर्ग की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

Samastipur News:सिंघिया : थाना क्षेत्र के गोनवारा गांव में दाह-संस्कार में गया बुजुर्ग वज्रपात की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गई. हादसे में दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. मृतक की पहचान गोनवारा गांव निवासी जागेश्वर सदा के पुत्र रामानंद सदा (67) के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामानंद सदा गांव के सरयुग सदा की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार में गया था. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चले गये. वहीं रामानंद दूसरे पेड़ के नीचे अकेला ही बैठा था. अचानक वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आने से रामानंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष राजकिशोर राम मौके पर पहुंचे. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel