[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर अधूरा रहा छठ महापर्व का व्रत, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उजड़ गया एक सुहाग

अधूरा रहा छठ महापर्व का व्रत, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उजड़ गया एक सुहाग

0
अधूरा रहा छठ महापर्व का व्रत, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उजड़ गया एक सुहाग
samastipur news

Chhath Puja: आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ इस बार समस्तीपुर के एक परिवार के लिए गहरा दुख लेकर आया. छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लौटते समय एक व्रती की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना गुरुवार देर शाम ताजपुर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के पास हुई. मृतक की पहचान 42 वर्षीय उमा कुमार के रूप में हुई है.

अर्घ्य देकर लौटते समय हुआ हादसा

उमा कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ गंडक नदी किनारे छठ पूजा के लिए गए थे. दोनों ने व्रत रखा था और पूजा के बाद दौरा उठाकर घाट से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उमा को अचानक बेचैनी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाए

परिवार के अनुसार, दोनों व्रती शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे थे. घर में पर्व को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना घट गई. पत्नी सरिता देवी ने भी व्रत रखा था और पति के साथ पूरे उत्साह से छठ की तैयारियां की थीं.

पहले से चल रहे थे बीमार

परिजनों ने बताया कि उमा कुमार लंबे समय से अंदरूनी बीमारियों से जूझ रहे थे. ऑन ड्यूटी डॉक्टर चंदन कुमार ने पुष्टि की कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है. जहां छठ गीत गूंजने थे, वहां अब सिर्फ विलाप की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

Also Read: VIP सुरक्षा के लिए बिहार सरकार खरीदेगी 16 बुलेटप्रूफ कार, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Also Read: 20 लाख में दे रहा था कांग्रेस का अध्यक्ष पद, राहुल गांधी का PA बताने वाला पटना में गिरफ्तार

Previous article Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, चेक करने का आसान तरीका यहां
Next article वृषभ राशि वालों को लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी, देखें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel