[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: शराब के नशे में पुलिस गश्ती दल पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर: शराब के नशे में पुलिस गश्ती दल पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
समस्तीपुर: शराब के नशे में पुलिस गश्ती दल पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपित

समस्तीपुर के पूसा से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के दिगंबरा चौक के समीप रविवार शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों द्वारा पुलिस गश्ती दल पर हमला करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिगंबरा गांव निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र विपुल कुमार सिंह और शिवशंकर सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह के रूप में की गई है. स्थानीय पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

सूचना पर पहुंची थी पुलिस

ताजपुर के अंचल पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम वैनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिगंबरा चौक के समीप मुख्य सड़क पर तीन व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं.

सूचना के आधार पर सशस्त्र बलों के साथ पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गए और हाथापाई करने लगे.

चालक और पुलिस पदाधिकारी घायल

हाथापाई के दौरान पुलिस वाहन चालक और एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा.

मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

गिरफ्तार दोनों आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने तथा शराब पीकर हंगामा करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

छापेमारी दल में वैनी थाना क्षेत्र के दारोगा रविन्द्र कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel