[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर पिकअप वैन के चालक को चाकू मार किया जख्मी

पिकअप वैन के चालक को चाकू मार किया जख्मी

0
पिकअप वैन के चालक को चाकू मार किया जख्मी

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव में गुरुवार की रात कतिपय लोगों ने पिकअप वैन के चालक को चाकू मार कर घायल कर दिया. घायल चालक को गांव स्थित एक बगीचे से बरामद किया गया. उसकी पहचान गंगसारा निवासी राजू पासवान के रूप में की गई है. घायल चालक को आनन-फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इस संबंध में घायल चालक की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उसका पुत्र गांव के ही गुड्डू राम एवं श्याम राम के पिकअप वैन चलाता था. धनतेरस के दिन वह वाहन चलाने के लिए नहीं गया था. इसी कारण वाहन मालिक से उसका विवाद हो गया था. इस विवाद में मारपीट भी की गई थी. बुधवार को पुत्र वाहन मालिक गुड्डू राय से बकाए की राशि मांगने गया था. इसी बात को लेकर वाहन मालिक ने पहले पुत्र के साथ मारपीट की. फिर उसे चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना को लेकर सदर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि वाहन मालिक और चालक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. उसके परिवार के लोग घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां से उसे पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है. घायल चालक का बयान दर्ज नहीं हो पाया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel