[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर वारिसनगर में अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू

वारिसनगर में अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू

0
वारिसनगर में अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू

वारिसनगर : प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन पर खरीफ योजना 2025 अंतर्गत अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है. प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मोहितचंद्र पासवान ने बताया कि खरीफ योजना 2025 अंतर्गत दो प्रभेदों का धान बीज अनुदानित मूल्यों पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. बताया कि प्रखण्ड के 20 पंचायतों के लिये दोनों प्रभेदों का कुल 138 क्विंटल लक्ष्य के विपरीत शत-प्रतिशत आवंटन प्राप्त हुआ है. इसमें प्रभेद स्वर्ण सब -1 दस वर्ष से अधिक धान बीज के कुल 26 क्विंटल व सबॉर सम्पन प्रभेद दस वर्ष से कम बीज के कुल 112 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है. इन्होंने बताया कि स्वर्ण सब -1 बीज का बाजार में 42 रुपये प्रति किलोग्राम कीमत है. यहां 15 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान के साथ इसे 27 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. सबॉर सम्पन प्रभेद बीज की बाजार भाव 42 रुपये प्रति किलोग्राम के विपरीत 20 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान के साथ 22 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. बीएओ श्री पासवान ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन कराते हुए किसान अतिशीघ्र ऑनलाइन आवेदन कर धान बीज प्राप्त कर सकते हैं. वहीं इन्होंने किसानों को सलाह दी है कि 15 जून के बाद किसान धान का बिचड़ा गिरा सकते हैं. यह बीज के लिए अनुकूल मौसम रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel