[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:फार्मासिस्ट व डॉक्टर के बीच विवाद के बाद ओपीडी सेवा ठप

Samastipur News:फार्मासिस्ट व डॉक्टर के बीच विवाद के बाद ओपीडी सेवा ठप

0
Samastipur News:फार्मासिस्ट व डॉक्टर के बीच विवाद के बाद ओपीडी सेवा ठप

Samastipur News:दलसिंहसराय : अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में गुरुवार को कार्यरत फार्मासिस्ट व ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के बीच हुए विवाद के बाद डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया. जिससे ओपीडी सेवा सुबह 11 बजे से ठप हो गया. अस्पताल आये मरीज इधर-उधर भटकते रहे. कुछ मरीज पुर्जा कटाने के लिए लाइन में थे. कुछ डॉक्टर के चेम्बर के बाहर लाइन लगाये खड़े थे. शाम 4 बजे तक डॉक्टर ओपीडी कार्य पर नहीं लौटे. इसके बाद मैनेजर ने सिविल सर्जन को दूरभाष इसकी सूचना दी. ड्यूटी पर मौजूद डॉ. एसडी मिश्रा ने बताया कि फार्मासिस्ट आबिद हुसैन अपना काम सही से नहीं करते हैं. दवा लेने के बाद मरीज हमारे पास आते हैं. कैसे खाना है. कब खाना है. इसकी जानकारी फार्मासिस्ट को देनी चाहिए. इसे लेकर जब उन्हें बोला गया तो उलझ गये. गलत व्यवहार करने लगे. वहीं फार्मासिस्ट आबिद हुसैन ने बताया कि कई दिनों से अस्पताल में अनुपस्थित डॉक्टरों की भी हाजिरी आइडी लॉगिंग कर बनाया जाता है. इसकी शिकायत किसी ने सिविल सर्जन से की. जिसे लेकर डॉक्टर शक कर रहे हैं. दवा काउंटर पर दवा दे रहे थे तो डॉ. मिश्रा आये और गार्ड का डंडा छीन कर शोर-शराबा करने लगे. जिसके बाद दरवाजा बंद कर दिया. डॉक्टर डंडा से कई बार दरवाजा पीटा. पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया कि डॉक्टर व फार्मासिस्ट में कुछ विवाद को लेकर ओपीडी बाधित हुई है. विवाद को सुलझा कर ओपीडी सेवा जल्द बहाल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel