[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर कमरे में फंदे से झूलता मिला आठवीं की छात्रा का शव, खुदकुशी की आशंका

कमरे में फंदे से झूलता मिला आठवीं की छात्रा का शव, खुदकुशी की आशंका

0
कमरे में फंदे से झूलता मिला आठवीं की छात्रा का शव, खुदकुशी की आशंका

समस्तीपुर: जिले के उजियापुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में बुधवार देर शाम आठवीं की एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली. घर के अंदर ही कमरे में फंदे से झूलता शव बरामद हुआ. उसकीपहचान निकसपुर गांव के वार्ड 12 निवासी अंसर अली के 15 वर्षीय पुत्री मौसम खातून के रुप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. गुरुवार सुबह पुलिस छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. छात्रा के परिजनों ने बताया कि मौसम खातून स्थानीय मध्य विद्यालय निकसपुर में आठवीं की छात्रा थी. मंगलवार को मौसम की मां सलमा बेगम और उसका भाई शाहरुख किसी काम से जलपाइगुड़ी निकले थे. पिता अंसर अली हरियाणा में मजदूरी करते हैं. बुधवार शाम घटना के वक्त मौसम घर में अकेली थी. देर शाम पड़ोस के रिश्तेदार मौसम को ढूढ़ते हुए घर के अंदर पहुंचे. जहां देखा कि कमरे के अंदर फंदे में झूलता मौसम का शव था. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह छात्रा की मां और भाई अपने घर पहुंचे. परिजनों ने छात्रा के खुदकुशी की आशंका व्यक्त की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने खुदकुशी की आशंका व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel