[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: टेंकरोली ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, 100 मीटर तक घसीटता रहा शव

समस्तीपुर: टेंकरोली ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, 100 मीटर तक घसीटता रहा शव

0
समस्तीपुर: टेंकरोली ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, 100 मीटर तक घसीटता रहा शव
घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस और स्थानीय लोग.

Samastipur News: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित बल्लौचक चौक के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार तेल टेंकरोली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

टिकट बनाकर घर लौट रहे थे दोनों युवक

मृतकों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर वार्ड-13 निवासी लालो दास के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और राम प्रीत राम के 23 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार राम के रूप में हुई है.

बताया गया कि सोनू कुमार जालंधर में काम करता था और 2 मई को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर आया था. वह अपने दोस्त रितेश के साथ दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन टिकट बनवाने आया था. टिकट बनाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे.

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार

इसी दौरान तेज रफ्तार टेंकरोली ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टेंकरोली करीब 100 मीटर तक शव को घसीटता रहा. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. बाद में पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक सोनू चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था, जबकि रितेश पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था. हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel