[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर समस्तीपुर: चचेरी बहन को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

समस्तीपुर: चचेरी बहन को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

0
समस्तीपुर: चचेरी बहन को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन साल तक पुलिस को देता रहा चकमा
गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लिए पुलिसकर्मी

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: हलई थाना पुलिस ने चचेरी बहन को भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रवारा जितवारपुर निवासी सोनू राय के पुत्र विपुल कुमार के रूप में हुई है.

2023 में दर्ज हुआ था मामला

मामले के अनुसंधानकर्ता नितून कुमार ने बताया कि 21 जून 2023 को एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया था. जांच के दौरान पता चला कि किशोरी का चचेरा भाई ही उसे भगाकर ले गया था.

इस मामले में किशोरी के पिता सूरज राय के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

समस्तीपुर में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को लेकर समस्तीपुर गया था और मोहनपुर इलाके में छोड़कर फरार हो गया. बाद में किशोरी अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान न्यायालय और महिला थाना में दर्ज कराया, जहां उसने युवक पर जबरन भगाने का आरोप लगाया.

तीन साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. जांच में पता चला कि आरोपी हैदराबाद में रह रहा है.

इस बीच वह कई बार अपने घर भी आया, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आया.

रिश्तेदार के घर से दबोचा गया

बुधवार रात पुलिस ने वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा स्थित एक रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel