[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:सोमवार व शुक्रवार को 19 जनवरी से बिजली कार्यालय पर सुनी जायेगी शिकायत

Samastipur News:सोमवार व शुक्रवार को 19 जनवरी से बिजली कार्यालय पर सुनी जायेगी शिकायत

0
Samastipur News:सोमवार व शुक्रवार को 19 जनवरी से बिजली कार्यालय पर सुनी जायेगी शिकायत

Samastipur News:दलसिंहसराय : सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ बुधवार को वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस दौरान अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनने का व उसका समाधान करने का निर्देश दिया. यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी. सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया जायेगा. इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन ऑफिस में, सहायक विद्युत अभियंता सब-डिविजन में और सेक्शन में कनिया अभियंता उपस्थित रहेंगे. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग के सचिव के आदेश पर सोमवार एवं शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अवर प्रमंडल व प्रशाखा के सभी कार्यालयों में अधिकारी शिकायतों की सुनवाई करेंगे. ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं से अच्छे व्यवहार से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का पंजीकरण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. यह पहल उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel