[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Child Protection Committee members received training: बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

Child Protection Committee members received training: बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

0
Child Protection Committee members received training: बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

Child Protection Committee members received training: समस्तीपुर : ताजपुर के मनरेगा भवन में बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया. उन्हें अपने क्षेत्र में बाल संरक्षण के लिए प्रभावी ढंग से काम करने को कहा गया. बैठक में एक्शन एड एसोसिएशन की टीम ने समिति के सदस्यों को बाल संरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया. अध्यक्षता ताजपुर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने की. प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी ने कहा कि बाल संरक्षण समिति के सदस्यों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है.हमें उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और समर्थन प्रदान करना होगा.प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सोने लाल राय ने कहा के बाल संरक्षण के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चला कर जिले के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी.

Child Protection Committee members received training:हर माह पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति की बैठक कराने को कहा गया

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी आलोका ने कहा कि हर वार्ड में सेविका के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को हर माह पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति की बैठक कराने को कहा गया है. एक्शन एड एसोसिएशन के जिला समन्वयक मोहम्मद इकराम ने कहा कि उडान परियोजना का उद्देश्य किशोरों के सशक्तिकरण के लिए काम करना है. प्रखंड समन्वयक सुषमा सिंह ने कहा कि समिति बैठक अगर पंचायत स्तर पर नियमित होने लगे तो निश्चित ही हमारा जिला बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक उदाहरण बनकर उभरेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel