[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर महिला की लाश गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

महिला की लाश गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

0
महिला की लाश गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मोहनपुर : जौनापुर गांव में मंगलवार को महिला की लाश पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार जौनापुर निवासी महेश सिंह की पत्नी शैला देवी (62 वर्ष) की मौत गांधी सेतु पर सड़क दुर्घटना में सोमवार की शाम हो गयी थी. वह अपनी विवाहिता बेटी अंतिमा के साथ पटना स्टेशन से टैम्पो के द्वारा हाजीपुर आ रही थी. इसी दौरान गांधी सेतु के 24 नंबर पाया के पास पीछे से आती एक बस के चपेट में टेम्पो आ गया. जिस कारण शैला देवी और उसकी बेटी अंतिका टेम्पो से नीचे गिर गयी, जिसमें शैला देवी बस के चक्के के नीचे आ गयी और बेटी अंकिता भी जख्मी हो गयी.

– पटना से हाजीपुर आने के दौरान गांधी सेतु पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत

आनन-फानन में दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां शैला देवी को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटी अंकिता को भी गहरी चोटें आयी हैं, किन्तु उसे खतरे से बाहर बताया गया. देर रात लाश के जौनापुर पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel