[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur: मलकौली में गड्ढे से बरामद हुआ लापता युवक का अधजला शव

Samastipur: मलकौली में गड्ढे से बरामद हुआ लापता युवक का अधजला शव

0
Samastipur: मलकौली में गड्ढे से बरामद हुआ लापता युवक का अधजला शव

कल्याणपुर . तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव पुलिस ने मलकौली गांव के घोघरा ढाला से जटमलपुर गांव जाने वाली सड़क के बगल के गड्ढे से बरामद किया है. सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरु की. परंतु लोग आक्रोशित हो गये. शव को लेकर महादेव स्थान चौक के समीप दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लगभग एक घंटा तक सड़क जाम रखा. जिससे जाम में फंसे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सूचना पर पहुंचे सदर डीएसपी टू संजय कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाने में सफलता हासिल की. जिसके बाद सड़क यातायात बहाल हो पाया. शव अंत्यपरीक्षण में भेजा गया. मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के मलकौली निवासी दीपक सहनी के रुप में बतायी गयी है. मृतक की पत्नी पूनम देवी ने कल्याणपुर थाने में दिये आवेदन में कहा था कि दशमी के दिन उसके पति चकमहेसी थाना क्षेत्र के घोघराहा उत्तरी टोला गांव में रावण दहन देखने गये थे. इसके बाद वह घर नहीं लौटे. इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए आशंका जतायी थी कि पति का पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया है. अनहोनी हो सकती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पत्नी की आशंका सही निकली. उसकी हत्या कर हत्यारों ने मलकौली गांव जाने वाली सड़क के किनारे बांस बगान के समीप गड्ढे में मारकर फेंक दिया. मृतक के चेहरे व पूरे शरीर पर चोट के दाग नहीं देखे गये हैं. दो अक्टूबर के दिन वह बेंगलुरु से आया ही था. वह मजदूरी करता था. दो पुत्र घर पर रहकर पढ़ाई करता है. परिवार की पालनपोषण वही करता था. मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल ने परिजनों को ढांढस बंधाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व रावण दहन के दिन बच्चों में झंझट हुआ था. उसी रंजिश के कारण हत्या की गई होगी. शव देखने से प्रतीत होता है कि दो से तीन दिन पूर्व हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया होगा. जिसके कारण शव की स्थिति विकृत है. वैसे पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के बीस हजार का चेक दिया है.

रिपाेर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें

सदर टू डीएसपी संजय कुमार का कहना है कि शव गला रहने के कारण समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हुआ. शव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel