[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वसूला गया जुर्माना

Samastipur News:अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वसूला गया जुर्माना

0
Samastipur News:अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वसूला गया जुर्माना

Samastipur News:दलसिंहसराय : अनुमंडल प्रशासन व नगर परिषद द्वारा मंगलवार को शहर में सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व एसडीओ किशन कुमार व डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने किया. इसके तहत महावीर चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक सड़क के दोनों ओर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान प्रशासन ने कई जगहों पर अवैध रूप से लगाये गये ठेले, टेबल, दुकानों के आगे फैले सामान व पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई. अवैध पार्किंग करने वालों से करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान कई दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे आगे से सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर से अवैध रूप से बने अस्थाई ढांचे ढहवाए और रास्ते से रुकावटों को हटवाया. नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अभिसार कुमार व उनके साथ पुलिस बल और मजदूरों की टीम भी मौजूद थी. एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था. कई बार शिकायतें मिलने के बाद इस कार्रवाई की योजना बनाई गई. अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों में भी सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया जायेगा. वहीं लोगों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से सड़क व सार्वजनिक स्थल खाली करें ताकि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel