[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर 70वीं बीपीएससी में डीएसपी और एसडीएम बने उदयनाचार्य कॉलेज के पूर्व छात्रों का भव्य सम्मान

70वीं बीपीएससी में डीएसपी और एसडीएम बने उदयनाचार्य कॉलेज के पूर्व छात्रों का भव्य सम्मान

0
70वीं बीपीएससी में डीएसपी और एसडीएम बने उदयनाचार्य कॉलेज के पूर्व छात्रों का भव्य सम्मान
सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करते शिक्षकगण

BPSC Success Story: समस्तीपुर जिले के उदयनाचार्य कॉलेज, रोसड़ा में शनिवार को गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला. महाविद्यालय के पूर्व छात्र राजू कुमार के 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में डीएसपी तथा सुदर्शन कुमार शर्मा के एसडीएम पद पर चयनित होने पर उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

संस्थान की उपलब्धि बताया सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय झा ने की. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनय कुमार और मंच संचालन डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने किया.

मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. मुकुल बिहारी वर्मा तथा विशेष अतिथि राजेश कुमार सुमन उपस्थित रहे.

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने कहा कि यह सम्मान केवल दो विद्यार्थियों की उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र, शिक्षा जगत और समाज की सामूहिक सफलता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता उसके परिवार, शिक्षकों और संस्थान के संयुक्त प्रयासों का परिणाम होती है.

गेटमैन से डीएसपी बनने तक का संघर्ष

सम्मानित डीएसपी राजू कुमार ने विद्यार्थियों से अपने संघर्ष की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि गेटमैन के रूप में नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने सपनों को कभी टूटने नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के बल पर कोई भी व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है. प्रधानाचार्य ने उनके संघर्ष की तुलना ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के अदम्य संकल्प से करते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी.

एसडीएम ने बताए सफलता के सूत्र

एसडीएम सुदर्शन कुमार शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और विषय की गहरी समझ को सफलता का मूल मंत्र बताया.

उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और सही रणनीति के साथ लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

मुख्य अतिथि प्रो. मुकुल बिहारी वर्मा ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनकी सफलता नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.

वहीं राजेश कुमार सुमन ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. सतत परिश्रम, धैर्य और संघर्ष ही व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचाते हैं.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक और छात्र

समारोह में डॉ. अनुराग, डॉ. राजन, डॉ. रतन, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. अरुण, बालबोध चौधरी और ललित मंडल सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा के साथ हुआ. सम्मान समारोह ने पूरे परिसर में उत्साह और आत्मविश्वास का नया माहौल पैदा किया.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel