[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर बिहार के इस जिले में बेटियों के लिए शुरू हुई बड़ी पहल, पढ़ाई और शादी में मिलेगी मदद

बिहार के इस जिले में बेटियों के लिए शुरू हुई बड़ी पहल, पढ़ाई और शादी में मिलेगी मदद

0
बिहार के इस जिले में बेटियों के लिए शुरू हुई बड़ी पहल, पढ़ाई और शादी में मिलेगी मदद
मां के साथ बेटी (सुकन्या समृद्धि योजना की सांकेतिक तस्वीर)

Sukanya Samriddhi Yojana: बिहार के समस्तीपुर जिले को सुकन्या जिला बनाने की पहल शुरू हो गई है. केंद्रीय संचार मंत्रालय की सहमति के बाद डाक प्रमंडल ने प्रस्ताव आगे बढ़ाया है. मार्च से पहले मंजूरी मिलने की उम्मीद है. यदि सब ठीक रहा तो समस्तीपुर इस पहल में देश का पहला जिला बन सकता है.

क्या है सुकन्या जिला का मकसद?

इसका लक्ष्य साफ है. पांच साल से कम उम्र की हर बच्ची तक योजना पहुंचाना. बालिकाओं को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा देना. उनकी पढ़ाई, शादी और भविष्य के बड़े खर्च में आर्थिक सहारा देना.

घर-घर बनेगा सुकन्या खाता

पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र की साढ़े चार हजार बच्चियों की पहचान हो चुकी है. अब दूसरे फेज की तैयारी है. ग्रामीण डाकघरों के तहत आने वाले गांवों में सर्वे होगा. घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाया जाएगा. फिर नजदीकी डाकघर में भारतीय डाक विभाग के जरिए सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाएगा.

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ी योजना

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की अहम पहल है. यह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का हिस्सा है. जिले में अब तक 86 हजार से ज्यादा खाते खुल चुके हैं. विभाग मेगा ड्राइव चला रहा है. थीम है ‘डाकघर खाता हर घर, घर-घर डाकघर’.

250 रुपये से शुरू, 21 साल में पूरा लाभ

इस योजना में 0 से 10 वर्ष की बालिका का खाता खुलता है. शुरुआती जमा राशि सिर्फ 250 रुपये है. 15 साल तक राशि जमा करनी होती है. 21 साल बाद पूरा भुगतान मिलता है. रकम सीधे खाताधारक को दी जाती है.

छोटी बचत से बड़ी ताकत

अभिभावकों को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है. यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का जरिया है. डाक विभाग का संदेश साफ है. छोटी-छोटी बचत, बड़ा भविष्य.

Also Read: सरकारी गाड़ी से टच… फिर युवक पर थप्पड़ों की बरसात, बिहार के BDO का वीडियो वायरल

Previous article साढ़े पांच वर्ष से अधवार मुसहर बस्ती के लोगों को नहीं मिल रहा नल का जल
Next article बजट सत्र में अब केवल बांग्ला बोलेंगे तृणमूल सदस्य, पार्टी ने जारी किया व्हिप
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel