[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर बीबोस के प्रथम माध्यमिक व द्वितीय माध्यमिक परीक्षा एक साथ 15 जून से

बीबोस के प्रथम माध्यमिक व द्वितीय माध्यमिक परीक्षा एक साथ 15 जून से

0
बीबोस के प्रथम माध्यमिक व द्वितीय माध्यमिक परीक्षा एक साथ 15 जून से

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) के प्रथम माध्यमिक (10वीं ) जून 2023 व द्वितीय माध्यमिक दिसंबर 2023 की परीक्षा एक साथ 15 जून से होगी. प्रथम पाली में प्रथम माध्यमिक व द्वितीय पाली में द्वितीय माध्यमिक की परीक्षा होगी. परीक्षा समिति ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 प्रथम पाली में और दोपहर दो से शाम 5.15 तक दूसरी पाली में होगी. परीक्षा 26 जून तक चलेगी. दोनों पालियों में प्रश्न पत्र को पढ़ने व समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. परीक्षा समिति ने कहा कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे तक और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाना है. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. स्वयं लिखने में असमर्थ परीक्षार्थी को नन-मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति दी जायेगी. ऐसे परीक्षार्थियों को निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा. प्रायोगिक परीक्षा 27 से 29 जून के बीच होगी. प्रायोगिक परीक्षा भी दो पालियों में अध्ययन केंद्रों पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel