[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News: Honor for excellent work in Lok Sabha elections लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Samastipur News: Honor for excellent work in Lok Sabha elections लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0
Samastipur News: Honor for excellent work in Lok Sabha elections लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Samastipur News: Honor for excellent work in Lok Sabha elections जिला पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के दुधपुरा स्थित पुलिस केंद्र में सम्मान समारोह सह बड़ा भोज का Honor for excellent work in Lok Sabha elections आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले में लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों को संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Samastipur News: समस्तीपुर: पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के दुधुपरा स्थित पुलिस केंद्र में शनिवार को सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में एडीएम विनय तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रज्वल, एएसपी संजय पाण्डेय, ट्रैफिक डीएसपी आशीष रंजन सहित जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय वरीय व कनीय पदाधिकारी शामिल थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि हाल ही में जिले में लोकसभा चुनाव 2024 बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है. इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और न ही वोटिंग को लेकर कोई विवाद या झगड़ा हुआ. यह जिला प्रशासन व पुलिस के लिए बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन का काम सिर्फ एक व्यक्ति के बेहतर प्रदर्शन से सफल नहीं हो सकता था. इसके लिए हर एक स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग की भावना से कार्य हुआ है. जिला पुलिस और प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मियों ने एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निर्वाचन आयाेग के निर्देश का पालन करते हुए अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया. आगे भी विधानसभा चुनाव नजदीक है. भविष्य में इसी प्रकार समन्वय बनाकर काम करते रहेंगे. उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने अनुभवों को साझा किया. साथ ही पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि सफलता को ध्येय बनाकर किसी काम को करने से कई बार जाने अनजाने गलतियां भी हो जाती है. हमें आत्मचिंतन करना चाहिए. जो सिद्धांत और मूल्य हमने बनाए हैं क्या उनसे भटक तो नहीं गए. इससे गलतियों में सुधार होगा. सफलता महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि काम-काज का तरीका अच्छा होना चाहिए. आचरण में शुचिता और शुद्धता होनी चाहिए. पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों का समाज के प्रति दायित्व है. उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था से लेकर अन्य कई जिम्मेदारियां है. जिस प्रकार तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. सभी कार्यों में दक्ष होने का प्रयास करना चाहिए. कहा कि मैनेजेरियल स्किल से लीडरशीप स्कील डेवलप करना होगा.

Samastipur News: Honor for excellent work in Lok Sabha elections आगामी विधान सभा चुनाव भी नजदीक

जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारी व कर्मियों के कड़ी लगन, मेहनत व प्रयासों से यह लाेकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुआ. आगामी विधान सभा चुनाव भी नजदीक है. विधि व्यवस्था सहित तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण सफल बनाना है. इसके लिए सभी सजग रहे. पिछले लाेकसभा चुनाव में बहुत सारी नई चीजें सीखने को मिली होगी. आगे भी इसका ख्याल रखें. कार्यक्रम के उपरांत बड़ा भोज का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक भोजन किया. मौके पर एडीएम विनय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल, मुख्यालय डीएसपी कृष्ण कुमार दिवाकर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, एएसपी संजय पाण्डेय, उत्पाद निरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, लाइन डीएसपी संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel