[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:ऑटो चालक ने राहगीर को लूटा

Samastipur News:ऑटो चालक ने राहगीर को लूटा

0
Samastipur News:ऑटो चालक ने राहगीर को लूटा

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक के पास से राहगीर को राजा चौक ले जाने के बहाने एक ऑटो चालक ने राहगीर से 17 सौ रुपये लूट कर सुनसान रास्ते में उतार कर फरार हो गया. इस संबंध में सरदारगंज चौक पर वापस आये राहगीर मोहउद्दीननगर निवासी सोनू कुमार ने उस ऑटो चालक को पहचान लिया. डायल 112 को इसकी सूचना दी. राहगीर ने बताया कि वह सिलिगुड़ी से दलसिंहसराय बस से आया था. इसी दौरान वह अपने घर मदुदाबाद जाने के लिए सरदारगंज से ऑटो पकड़ा जो राजा चौक तक जाती. ऑटो में कोई दूसरा सवारी नहीं थे. ऑटो चालक उसे राजा चौक नहीं ले जाकर पगड़ा की ओर ले गया. रास्ते में धमकी देते हुए 18 सौ रुपये जबरन ले लिया. इसके बाद चालक उसे सुनसान जगह पर उतार कर फरार हो गया. वह पैदल ही सरदारगंज चौक आया. उसी ऑटो चालक को देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस दोनों को थाना पर ले गयी. ऑटो चालक ने ऑटो रिजर्व करने का पैसा लेने की बात कही. वहीं दोनों के बीच आपसी समझौता के बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel