[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर मॉरीशस में करें नौकरी, जिला नियोजनालय में आवेदन शुरू

मॉरीशस में करें नौकरी, जिला नियोजनालय में आवेदन शुरू

0
मॉरीशस में करें नौकरी, जिला नियोजनालय में आवेदन शुरू

समस्तीपुर : विदेश में नौकरी करने का सपना भी अब जिले के युवाओं के लिए पूरा होगा. श्रम संसाधन विभाग के बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो की ओर से मॉरीशस में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गये हैं. जिला नियोजनालय में 18 जून को शाम 5 बजे तक आवेदन होगा. जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस बाबत जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया की योग्यता रखने वाले सभी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. बशर्ते उनका निबंधन किसी भी जिला नियोजन के कार्यालय में हो. वैसे उम्मीदवार जिनका निबंध अभी तक नहीं हुआ, वह जिला नियोजनालय में अपना निबंधन करवा सकते हैं. उम्मीदवार निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा सभी मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति व अनुभव प्रमाण पत्र लेकर आयेंगे. नियोजन निजी क्षेत्र के हैं अत: नियोजन की शर्तों का अनुपालन की जवाबदेही नियोजक की ही होगी. बताया गया है कि कारपेंटर के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले लोगों की बहाली की जायेगी. इसी तरह कुक के लिए अंग्रेजी लिखने का ज्ञान होना आवश्यक है. इसके अलावा ट्रेनिंग तंदूर में काम करने की योग्यता भी जरूरी होगी. खाना बनाने की सुविधा उपलब्ध की जायेगी. जबकि वेतनमान 15000 मॉरीशस डॉलर रखा गया है. जिसकी अनुमानित भारतीय मूल्य 27000 रुपये होती है. वहीं मैकेनिक के लिए मोटर कार और लाइट ट्रक का ज्ञान होना आवश्यक है. इसकी वेतनमान करीब 39000 होगी. वहीं कंपनी की ओर से वर्क परमिट के अलावा हवाई जहाज की टिकट की भी सुविधा तथा अन्य सेवा मुहैया कराई जायेगी.

जॉब कैंप में नौ अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से हुआ चयन

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित एक दिवसीय नियोजन शिविर का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने किया. इस शिविर में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया. शिविर में नवा भारत फर्टिलाइजर के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली. प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया. इसमें नौ प्रतिभागियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया. इस एक दिवसीय नियोजन शिविर के आयोजन में जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ, जिला क्लस्टर प्रबंधक एवं जिला नियोजनालय के सभी कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान समय में जिला नियोजनालय का महत्व भी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel