[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर भोला टॉकीज गुमटी आरओबी : एजेंसी को 48 घंटे में मिलेगा वर्क आर्डर

भोला टॉकीज गुमटी आरओबी : एजेंसी को 48 घंटे में मिलेगा वर्क आर्डर

0
भोला टॉकीज गुमटी आरओबी : एजेंसी को 48 घंटे में मिलेगा वर्क आर्डर

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के समपार फाटक संख्या 53 ए पर भोला टॉकीज गुमटी के पास आरओबी पुल के निर्माण के लिए एजेंसी का चयन नहीं किया गया है. 1 से 2 दिनों में निर्माण एजेंसी का चयन करते हुए उसे वर्क आर्डर दिया जायेगा. इस बाबत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के दरभंगा के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर रूप नारायण शर्मा ने बताया कि एक से दो दिनों में एजेंसी को वर्क आर्डर दे दिया जायेगा. बताते चलें कि आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के विकास यात्रा को लेकर भोला टॉकीज गुमटी पर रोड ओवर ब्रिज और मुक्तापुर के पास रोड ओवर ब्रिज का शिलान्यास संभावित है. ऐसे में वर्क आर्डर के बाद ही कार्य हो पायेगा. समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के इस व्यस्ततम समपार फाटक पर रोड ओवर पुल बनाने को लेकर कई सालों से मांग चल रही थी. इसके लिए डीपीआर के अनुमोदन के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी. विगत दिसंबर माह में फाइनेंशियल बीड से पहले तीन एजेंसियों का चयन किया गया था. फाइनेंशियल बिड के बाद वर्क आर्डर जारी करने के प्रक्रिया अंतिम होती है. ऐसे में समपार फाटक पर आरओबी बनने से शहर में वाहनों का दबाव कमेगा. परिवहन व्यवस्था बेहतर हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel