[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर शहर में फिर चला अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा, भागे अतिक्रमणकारी

शहर में फिर चला अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा, भागे अतिक्रमणकारी

0
शहर में फिर चला अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा, भागे अतिक्रमणकारी

समस्तीपुर. जिला प्रशासन व नगर निगम के द्वारा शहर के अतिक्रमणकारियों पर शनिवार को भी कार्रवाई की गयी. प्रशासन के कड़े तेबर देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा लगातार शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शहर के मगरदही घाट, गणेश चौक, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, मारबाड़ी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. शहर के कई अन्य जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है. सदर एसडीओ ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.नगर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारियों को फाइन भी किया जा रहा है. विदित हो कि शहर की तकरीबन सभी सड़कों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा अस्थायी और स्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था. अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें लगातार सिकुड़ती जा रही थी. लोगों को शहर की सड़कों पर चलने में परेशानी होती थी, हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी. लोगों से अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिली रही थी. उसके बाद जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है. विदित हो कि पूर्व में भी जिला प्रशासन के द्वारा शहर की सड़कों से अतिक्रमणकारियों को हटाया गया था, लेकिन हर बार हटाने के दो चार दिन के भीतर अतिक्रमणकारी सड़क पर फिर काबिज हो जाते हैं. अतिक्रमण हटाने के दौरान पूर्व अतिक्रमणकारियों के द्वारा पुलिस व अधिकारी पर हमला भी किया गया था, इसको लेकर मामला भी दर्ज हुआ था. इस बार ऐसे अतिक्रमणकारियों को फाइन भी किया जा रहा है. विदित हो शहर के स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, टुनटुनिया गुमटी, गणेश चौक, गोला रोड, मारबाड़ी बाजार, थानेश्वर मंदिर रोड, ताजपुर रोड, कचहरी रोड, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट सहित कई जगहों पर सड़क पूरी तरह अतिक्रमित हो गयी थी. यहां तक कि फुटपाथ का नामोनिशान मिट गया था. स्टेशन चौक पर पर सड़क पूरी तरह सिकुड़ गयी. शहर के साथ-साथ कई मोहल्लों की सड़कें अब अतिक्रमित हैं. आदर्शनगर मोहल्ला में हर दिन सड़क जाम से लोग परेशान रहते हैं. यहां भी सड़क पर अतिक्रमणकारी काबिज हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel