[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:एडीएम ने किया वज्रगृह का निरीक्षण, कहा इवीएम सुरक्षा सर्वाेपरि

Samastipur News:एडीएम ने किया वज्रगृह का निरीक्षण, कहा इवीएम सुरक्षा सर्वाेपरि

0
Samastipur News:एडीएम ने किया वज्रगृह का निरीक्षण, कहा इवीएम सुरक्षा सर्वाेपरि

Samastipur News:समस्तीपुर : 14 नवंबर को निर्धारित मतगणना कार्य को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है. इसी क्रम में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल की तैयारियों तथा ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने वज्रगृह की त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली का जायजा लिया और मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपर समाहर्त्ता ने परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, रिकॉर्डिंग सिस्टम तथा सुरक्षा ड्यूटी के लॉग बुक की जांच की. उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया. एडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की यह सबसे अहम अमानत है. ईवीएम की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा. इस निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने इस मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel