[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर सदर अस्पताल में बिचौलियों पर रखें नजर, मरीजों को मिले स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

सदर अस्पताल में बिचौलियों पर रखें नजर, मरीजों को मिले स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

0
सदर अस्पताल में बिचौलियों पर रखें नजर, मरीजों को मिले स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

समस्तीपुर. स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी ने बुधवार को स्थानीय सदर अस्पताल का औचक निरीक्षक किया. इस क्रम में स्थानीय चिकित्सकों के साथ सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, परिवार नियोजन वार्ड, महिला वार्ड, पोस्ट आपरेशन, आपरेशन कक्ष, एसएनसीयू, दवा केंद्र समेत अन्य शाखा प्रशाखा में जाकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की. टीकाकरण कक्ष में पंजियों का अवलोक किया और टीका के रखरखाव की जानकारी ली. लेबर रुम में प्रसुता के खान पान और चिकित्सक सुविधाओं के बारे में पूछा. प्रसुताओं ने बताया कि सुबह शाम नाश्ता भोजन और सभी चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है. अपर सचिव ने सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना रजिस्ट्रेशन केंद्र में कंम्प्यूटर पर पंजियों का अवलोकन करते हुए रजिस्टेशन की जानकारी ली. उन्होंने सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष और एमसीएच बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया. सदर अस्पताल में मौजूद आशा और ममता कार्यकर्ताओं से भी मिले. इस दौरान अपर सचिव ने स्थानीय उपाधीक्षक और चिकित्सकों को कई निर्देश दिए. अपर सचिव ने बताया कि सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की पड़ताल की गयी और मरीजों से मिलकर चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जाना. इसमें जो भी कमी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा. सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि सदर अस्पताल में जो भी कमी है उसे विभाग के संज्ञान में लाएं, बिहार सरकार की जो भी योजनाएं है, उससे योग्य व्यक्त कोई छूटे नहीं. सभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करें, ताकि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर लोगों का भरोषा और विश्वास बना रहे. उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी तक एमसीएच बिल्डिंग में सिफ्टिंग का काम पूर्ण करने का लक्ष्य है. एमसीएच बिल्डिंग में जो भी कमी है या मानक अनुरुप कार्य नहीं हुआ है, सिविल सर्जन को उसे विभागीय संज्ञान में लाने का निर्देंश दिया है. उन्होंने सदर अस्पताल में बिचौलियों पर भी नजर रखने और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन, उपाधीक्षक डाक्टर गिरिश समेत सभी चिकित्सका पदाधिकारी व कर्मी मतौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel