[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News: इंटर परीक्षा : योगदान नहीं देने वाले वीक्षकों पर होगी कार्रवाई

Samastipur News: इंटर परीक्षा : योगदान नहीं देने वाले वीक्षकों पर होगी कार्रवाई

0
Samastipur News: इंटर परीक्षा : योगदान नहीं देने वाले वीक्षकों पर होगी कार्रवाई

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा को लेकर वीक्षकों की तैनाती की गई है. वीक्षकों की ड्यूटी रैंडमाइजेशन के आधार पर लगायी गई है. केंद्राधीक्षक और वीक्षक अपना आई-कार्ड लगाकर ही ड्यूटी करेंगे. बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ा निर्देश जारी किया है. डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इंटरमीडिएट की परीक्षा 02 से 13 फरवरी 2026 तक संचालित होनी है. इसके लिए जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वीक्षक के रूप में की गई है, उन्हें 31 जनवरी 2026 तक हर हाल में अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर योगदान देना सुनिश्चित करना होगा. पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि कोई शिक्षक 31 जनवरी तक योगदान समर्पित नहीं करता है, तो उनके विरुद्ध परीक्षा अधिनियम 1981 के प्रावधानों के तहत कठोर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं और कोताही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजें. जिला शिक्षा विभाग ने इस कार्य को ””””सर्वाधिक प्राथमिकता”””” की श्रेणी में रखा है ताकि परीक्षा का आयोजन निर्बाध और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हो सके. इंटर परीक्षा को लेकर समस्तीपुर अनुमंडल में समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर, आरएनएआर कालेज, महिला कालेज, बीआरबी कालेज, डा. एलकेभीडी कालेज ताजपुर, ला कालेज, गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कालेज कर्पूरीग्राम, संत कबीर इंटर कालेज, एमएसकेजी कालेज, बाबा विश्वनाथ केदारनाथ विमला कालेज रामपुर दुधपुरा, तिरहुत एकेडमी, मध्य विद्यालय बहादुरपुर, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, मोडल इंटर स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर, कन्या मध्य विद्यालय कचहरी परिसर, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन, गोल्फ फिल्ड रेलवे कालोनी इंटर स्कूल, उच्च विद्यालय धर्मपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ, मिल्लत एकेडमी, श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर, प्रभावती राम दुलारी इंटर उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धुरलख, श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर, अल्फा मध्य विद्यालय बी एलौथ, किसान उच्च विद्यालय मोरसंड, मध्य विद्यालय कर्पूरीग्राम, जगदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय आधारपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सारी, उच्च विद्यालय ताजपुर, उच्च विद्यालय बीरसिंहपुर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कल्याणपुर चौक, उच्च विद्यालय कल्याणपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंभूपट्टी, रोसड़ा, दलसिंहसराय व पटोरी अनुमंडल में यूआर कालेज रोसड़ा, आरपीपीएम कालेज, रामेश्वर लक्ष्मी महतो बीएड कालेज, रोसड़ा उच्च विद्यालय, एसकेआरएमएनएम कालेज, हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय, बीबीएन उच्च विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर फुलवरिया, बालिका उच्च विद्यालय, डीएमपी होली मिशन हाई स्कूल, प्रभात तारा अंग्रेजी स्कूल, मैक डोनाल्ड मध्य विद्यालय, सन साइन स्कूल ढ़रहा, ललित मध्य विद्यालय थतिया, एसके कालेज थतिया, नीलमणि केदारनाथ इंटर कालेज भिरहा, उच्च माध्यमिक विद्यालय भिरहा पूर्व, प्रेमलाल महतो बालिका उच्च विद्यालय पांचोपुर, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल रोसड़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय महुली, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिट्ठाधोबी,आरबी कालेज दलसिंहसराय, बालिका उच्च विद्यालय दलसिंहसराय, छत्रधारी उच्च विद्यालय, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय, सक्सेश मिशन स्कूल, मध्य विद्यालय थाना रोड, लोटस वैली स्कूल, कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय बसढ़िया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डीह बसढ़िया, उच्च माध्यमिक विद्यालय पगड़ा, उर्दू मध्य विद्यालय महनिया,एएनडी कालेज शाहपुर पटोरी, जीबी उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी, मिडिल स्कूल, इवरग्रीन एकेडमी, जीवनी उच्च विद्यालय पटोरी बाजार, मिडिल स्कूल हसनपुर सूरत, मिडिल स्कूल बहादुरपुर पटाेरी, कन्या मीडिल स्कूल चकसलेम, उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरपुरा पटोरी को केंद्र बनाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel