[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए संघर्षरत रहेगी अभाविप

Samastipur News:सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए संघर्षरत रहेगी अभाविप

0
Samastipur News:सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए संघर्षरत रहेगी अभाविप

Samastipur News:समस्तीपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर जिला की बैठक जिला सह संयोजक शुभम कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान, इकाई गठन, जिला अभ्यास वर्ग, शैक्षणिक समस्याओं का समाधान , मिशन साहसी, प्राध्यापक यशवंत राव केलकर प्रतिभा सम्मान समारोह, युवा सम्मेलन आदि विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि सभी महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी है. आधारभूत संरचना नगण्य है. सरकार के स्तर से इन विषयों कुछ काम हुआ है परंतु जिस गति से होना चाहिए वह नहीं हो पाया है. उच्च शिक्षा के प्रति जनप्रतिनिधियों का रवैया उदासीन है. अभाविप सभी शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर युवा सम्मेलन का आयोजन करेगी. जिसमें जिले के शैक्षिक और सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव भी लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में परिषद् के अथक प्रयास से कुछ विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू हुई है परंतु विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता को अब सभी महाविद्यालय में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने तथा एक महाविद्यालय एक वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए संघर्ष करना है. साथ ही काॅलेजों में शैक्षणिक उन्नयन व वातावरण बन सके इसके लिए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है. मौके पर विभाग छात्रा प्रमुख शालू कुमारी, नगर मंत्री विनीत कुमार जिला सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्य, आयुष पाठक, आशी देव, कृति कुमारी, प्रकाश कुमार, प्रणव कुमार, राजू कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel