[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:साउथ अफ्रीका से पर्व में घर आये युवक को मारी गोली

Samastipur News:साउथ अफ्रीका से पर्व में घर आये युवक को मारी गोली

0
Samastipur News:साउथ अफ्रीका से पर्व में घर आये युवक को मारी गोली

Samastipur News: पूसा : थाना क्षेत्र के धोबगामा स्थित मलिकौर गांव वार्ड संख्या 11 में पंचायती के दौरान उग्र बदमाश युवक ने प्रतिवादी पक्ष के युवक को बीच पंचायती के दौरान ही गोली मार दी. दागी गई दो गोली में से एक गोली युवक के सिर के नीचे गर्दन के समीप चीरते हुए बाहर निकल गई. वहीं दूसरी गोली गर्दन एवं कंधे के बीच फंस गया. खून से लतपथ घायल युवक जमीन पर गिर गया. जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक को आननफानन में ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान गांव के ही कपल सहनी के 20 वर्षीय पुत्र श्याम चौधरी के रूप में हुई है. वह अस्पताल में दवा लाने के उद्देश्य से घर से निकलकर गया था. घायल युवक वर्षों पूर्व से साउथ अफ्रीका में जॉब करता है. अभी छठ पर्व मनाने के लिए पैतृक गांव पहुंचा ही था. अस्पताल पर पूर्व से पंचायती चल रही थी. पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रांगण में पंचायती किया जा रहा था. वहीं मुख्य रूप से विवाद के मूल कारण चाउमिंग खाने के बदले दो सौ रुपए के लेनदेन के कारण समाज में तनाव व्याप्त था. उसी को निबटाने के ख्याल से पंचायत रखी गयी थी. करीब-करीब विवाद खत्म हो चुका था. पंचायत में सहमति भी बन चुकी थी. इसी बीच गांव के युवक ने अपनी इगो को दर्शाते हुए वादी पक्ष के पुत्र पर गोली चला दी. गोली चार राउंड फायर की गयी. जिसमें दो गोली घायल युवक को लगी है. जिससे पंचायत के माहौल को ही बदल कर रख दिया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पूसा पुलिस के थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एक खोखा बरामद किया. साथ ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel