[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Crime news from Samastipur:काम पर जा रहे साइकिल सवार को डंपर ने कुचला, मौत

Crime news from Samastipur:काम पर जा रहे साइकिल सवार को डंपर ने कुचला, मौत

0
Crime news from Samastipur:काम पर जा रहे साइकिल सवार को डंपर ने कुचला, मौत

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 28 के सरदारगंज चौक के पास काम पर जा रहे साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया. जिससे साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत के पिपरपांती निवासी स्व. देवकी राय के पुत्र जितेंद्र राय (28) रूप में हुई है. बताया जाता है कि जितेंद्र अपने घर से प्लाई मिल में काम करने को लेकर जा रहा था. इसी दौरान डंपर ने साइकिल सवार को धक्का मारा. जिससे वह डंपर के चक्के के नीचे आ गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गई. जहां अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उनके स्वजनों को जानकारी दी गई. सूचना पर अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने बताया कि वह प्लाई मिल में काम कर के गुजारा करता था. आज भी वह काम करने घर से निकला था. मृतक के तीन बच्चे हैं. घटना के मृतक के स्वजन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है. डंपर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel