[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

0
देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

बिथान . थाना क्षेत्र के टेंगराहा पुल पर गुरुवार की रात आठ बजे के बाइक सवार अपराधी किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले लोडेड कट्टा एवं पांच कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गये. अपराधी की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी रामजपो यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई है. बाइक सवार अपराधी पुलिस को किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस बाजार के प्रमुख चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार अपराधी गाड़ी घुमा कर भागने की कोशिश की. लेकिन जवानों ने दबोच लिया. पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बाइक चला रहे अपराधी की कमर से एक देसी कट्टा, पाकेट से पांच गोली मिली. अपराधी की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा हुई सख्ती से पूछताछ के बाद बरामद हथियार, गोली के संबंध में पुलिस ने बताया कि यह अपराधी प्रवृति वाले हैं. दूसरे जिले के थाना में भी कई कांड में जेल जा चुके हैं. थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel