[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:जिला स्तरीय नियोजन मेला में 593 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Samastipur News:जिला स्तरीय नियोजन मेला में 593 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

0
Samastipur News:जिला स्तरीय नियोजन मेला में 593 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला स्तरीय नियोजन मेला शनिवार को होली मिशन स्कूल में आयोजित किया गया. इसमें कुल 24 निजी नियोजकों ने भाग लिया. जबकि लगभग 1500 से अधिक युवाओं ने मेले में उपस्थिति दर्ज कराई. मेले में लगाये गये 10 सरकारी विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 433 अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. नियोजकों द्वारा 1301 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया. जिसमें से 593 अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट औपबंधिक चयन किया गया. बताते चलें कि जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय ने जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया. मेला का उद्घाटन संयुक्त रूप से उप निदेशक (नियोजन) दरभंगा प्रमंडल आशीष आनंद एवं सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा नीतीश कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उद्घाटन के उपरांत कुशल युवा कार्यक्रम की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया. मुख्य अतिथि का स्वागत जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद द्वारा पौधा एवं शॉल भेंट कर किया गया. इस अवसर पर उप निदेशक आशीष आनंद ने रोजगार मेला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में विभागीय योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया. साथ ही कुशल युवा केंद्रों के मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुशल युवा केंद्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये. जिला नियोजनालय द्वारा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए टूल किट तथा सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच स्टडी किट का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने अभ्यर्थियों को करियर, नियोजन एवं कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया. सहायक निदेशक नियोजन दरभंगा ने अपने संबोधन में छात्रों को करियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel