[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:पीएम आवास शहरी 2.0 : 1317 लाभुकों को मिली पहली किस्त

Samastipur News:पीएम आवास शहरी 2.0 : 1317 लाभुकों को मिली पहली किस्त

0
Samastipur News:पीएम आवास शहरी 2.0 : 1317 लाभुकों को मिली पहली किस्त

Samastipur News:समस्तीपुर: निगम के वार्डों में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 फेज वन की सूची में दर्ज लोगों को पहली सौगात मिल गयी है. उनके बैंक खाते में प्रथम किस्त की राशि 1 लाख रुपये जारी की गयी है. इससे शहरी क्षेत्र की तैयार सूची में शामिल 1317 लाभुकों सीधा लाभ मिला है. जानकारी के अनुसार इनमें शहरी क्षेत्र में आने वाले विभिन्न वार्डाें के वैसे जरुरतमंद परिवार के लोग शामिल हुए हैं, जिन्हें वर्षों से छतदार मकान की दरकार थी. किस्त मिलने के साथ ही लाभुकों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी है. वे नई उर्जा के साथ अपने सपनों के घर का शिलान्यास करने के लिए मुहुर्त खोजना शुरु कर दिए हैं. बताया गया है कि शहरी 2.0 के इन लाभुकों को तीन अलग अलग किस्तों में कुल ढाई लाख रुपये उपलब्ध कराए जाऐंगे. इस योजना से लाभ वाली वाली शहर की महिला लाभुक ने बताया कि जब सूची तैयार की जा रही थी तो उनसे कई तरह के दस्तावेज मांगें गए थे.

– निगम निगम क्षेत्र में पीएम आवास योजना शहरी टू फस्ट फेज में 1317 लाभुकों के खाते में जारी हुआ प्रथम किस्त की राशि

उस वक्त यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें मिल पाएगा. अब वह अपने सपनें को साकार करेगी. इधर, संपर्क करने पर नगर उप आयुक्त विभूति कुमार ने बताया कि वैसे तो सभी चिन्हित लाभुकों को सीधे खाता में राशि भेजी गयी है. बावजूद इसके यदि किसी तकनीकि कारणों से किसी लाभुक के खाता में राशि नहीं पहुंची होगी तो इसकी जांच की जाएगी. विभागीय स्तर पर स्थल जांच और जीओ टैंगिंग का कार्य प्रारंभ है. इसके लिए वार्ड स्तर पर अभियंताओं को काम पर लगाया गया है.

सेंकेंड फेज में 450 लाभुकों का नाम सूची में शामिल

नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के फस्ट फेज में 1317 और सेंकेंड फेज में 450 लाभुकों का नाम सूची में शामिल है. फस्ट फेज में लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जारी होने के बाद सेंकेंड फेज के लिए भी काम युद्धस्तर पर जारी है. ज्ञातव्य हाे नगर निगम बोर्ड में 2375 पीएम आवास योजना का प्रस्ताव रखा गया था. जिसमें फस्ट और सेंकेंड फेज में 1767 आवास ही स्वीकृत हुए हैं.

आवास योजना के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत लाभुकों को पक्का मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे. यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी. पहली व दूसरी किस्त में राशि एक-एक लाख रुपये होगी. जबकि, तीसरी किस्त के रुप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. आवास योजना के एमआइएस स्पेशलिस्ट शालिनी ने बताया कि लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि में मकान का लिंटर, दूसरी किस्त की राशि में छत और पेंटिंग और तीसरी किस्त की राशि में मकान का गेट और खिड़की लगाना है. उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना में नव चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि मिलते ही जल्द ही आवास निर्माण का कार्य शुरु करना है. निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी देना होगा. समय समय पर निरीक्षण के बाद अगली किस्त की राशि जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel