[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:11वीं की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक 19 से

Samastipur News:11वीं की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक 19 से

0
Samastipur News:11वीं की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक 19 से

Samastipur News: समस्तीपुर : जिले में कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक कराने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 19 सितंबर से 22 सितंबर तक होगी. इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है. जिले में सभी उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी की जा रही है. इसके लिए बोर्ड के द्वारा भेजे गये प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका को सभी स्कूलों में ले जाने का काम किया जा रहा है. शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में बोर्ड द्वारा रखे गये सामग्रियों को स्कूल के एचएम व शिक्षक को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. परिसर में पानी लगने के कारण इसे ले जाने में समस्या हुई. अधिकतर शिक्षक कुली के रुप में यहां पर सामग्रियों को ढोते हुए नजर आये. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और उत्तर पुस्तिका में विवरण भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. जिले में कुल 403 उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं. यहां कक्षा 9वीं में 61293, कक्षा 10वीं में 64071, कक्षा 11वीं में 47117 और कक्षा 12वीं में 48333 विद्यार्थी नामांकित हैं. सभी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जिससे जिले में परीक्षा का दायरा और भी बड़ा हो गया है. शेड्यूल के मुताबिक पहले दिन 24 सितंबर को पहली पाली में मातृभाषा एवं दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा होगी. वहीं 25 सितंबर को पहली पाली में विज्ञान एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान व 26 सितंबर को पहली पाली में गणित एवं दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी. दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान एवं स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में सम्मिलित होंगे. परीक्षा परिणाम सात दिनों के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गये हैं. इधर बिहार बोर्ड ने 11वीं की त्रैमासिक और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. दोनों परीक्षाएं 19 से 27 सितंबर तक चलेगी. 19 सितंबर को प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के लिए भौतिकी और कला संकाय के लिए इतिहास, वहीं दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी. 20 सितंबर को पहली पाली में रसायन विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान, दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी. 21 सितंबर को गणित, जीवविज्ञान और अर्थशास्त्र (विज्ञान एवं कला) की परीक्षा प्रथम पाली में होगी, जबकि दूसरी पाली में समाजशास्त्र जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जायेगी. 22 सितंबर को प्रथम पाली में लेखांकन (वाणिज्य) और भूगोल (कला) तथा दूसरी पाली में संस्कृत/उर्दू जैसी दूसरी भाषाओं की परीक्षा होगी. कक्षा 12वीं का शेड्यूल 11वीं के समान रखा गया है. यहां भी परीक्षाएं 19 से 22 सितंबर तक दो पालियों में होगी. विज्ञान, कला और वाणिज्य के छात्रों को उनके विषयानुसार परीक्षा देनी होगी. परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र के कुल पूर्णांक का 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव और 50 प्रतिशत सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर चार विकल्पों में से सही एक का चयन कर ओएमआर सीट पर बने गोला का कलर करना देना होगा. वहीं, सब्जेक्टिव प्रश्नों को उत्तर आंसर सीट पर लिखित रूप में देने का प्रावधान है. पहले दिन सोमवार को फर्स्ट सिटिंग में साइंस के फिजिक्स व कॉमर्स के इंटरप्रेनरशीप तथा आर्ट्स के फिलोसफी विषय की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में साइंस के केमेस्ट्री, कॉमर्स के अकाउंटेसी व आर्ट्स के पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा होगी. बोर्ड ने कहा है कि प्रश्न पत्र के सील पैकेट खोलने से पहले वीक्षक और दो परीक्षार्थी संयुक्त रूप पैकेट के कवर पर अपना हस्ताक्षर करेंगे. इसके बाद बच्चों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel