[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर पूमरे में बेटिकट पकड़े गये 11 हजार 500 यात्री

पूमरे में बेटिकट पकड़े गये 11 हजार 500 यात्री

0
पूमरे में बेटिकट पकड़े गये 11 हजार 500 यात्री

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद मंडल में एक साथ मंगलवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस जांच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पं दीनदयाल उपाध्याय जं., पटना, आरा, बक्सर, मोकामा, सासाराम, धनबाद, गोमो, कोडरमा, डालटनगंज, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, रक्सौल, बेतिया, सहरसा, दिलदारनगर, हजारीबाग रोड पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टीटीई एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात किया गया. साथ ही सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 18019 झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस, 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, 12802 मगध एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जांच की गई. गाड़ी संख्या 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा गया. इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की गई. बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. यह विशेष टिकट जांच अभियान पूरे दिन चलाया गया. इस अभियान में 11 हजार 500 बेटिकट अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे जुर्माने के रूप में 85 लाख रुपये वसूले गये हैं. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धर-पकड़ के लिए निरंतर टिकट जांच की जा रही है. भविष्य में भी यह जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel