[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार ट्रेन की पुरानी बोगी बनेगी लग्जरी रेस्टोरेंट, बिहार के इस स्टेशन को मिली खास सौगात

ट्रेन की पुरानी बोगी बनेगी लग्जरी रेस्टोरेंट, बिहार के इस स्टेशन को मिली खास सौगात

0
ट्रेन की पुरानी बोगी बनेगी लग्जरी रेस्टोरेंट, बिहार के इस स्टेशन को मिली खास सौगात
रेल कोच रेस्टोरेंट (फाइल फोटो)

Samastipur Rail Restaurant: यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की दिशा में सोनपुर मंडल ने बड़ा कदम उठाया है. ई-नीलामी के माध्यम से शाहपुर पटोरी और दलसिंहसराय रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का सफल आवंटन किया गया है. इस पहल से रेलवे को हर साल लाखों रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा.

पांच वर्षों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट का आवंटन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शाहपुर पटोरी स्टेशन परिसर के बाहर पांच वर्षों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट और तीन वर्षों के लिए एनएफआर स्टॉल का आवंटन किया गया है. वहीं दलसिंहसराय स्टेशन के बाहर भी तीन वर्षों के लिए एनएफआर स्टॉलों का सफल आवंटन किया गया है.

यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: छात्र नेता से सप्लाई इंस्पेक्टर बने आशीष पुष्कर, NET-JRF टॉपर ने अब BPSC में मारी बाजी

शाहपुर पटोरी में बनेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

शाहपुर पटोरी स्टेशन पर बनने वाला रेल कोच रेस्टोरेंट सोनपुर मंडल का पांचवां रेल कोच रेस्टोरेंट होगा. इसके साथ ही पूर्व मध्य रेलवे में सबसे अधिक रेल कोच रेस्टोरेंट आवंटित करने का रिकॉर्ड भी सोनपुर मंडल के नाम हो गया है.

इस परियोजना के तहत रेलवे की पुरानी और अनुपयोगी बोगियों को आधुनिक रेस्टोरेंट में बदला जाएगा, जहां यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी.

रेलवे को मिलेगा 8.44 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व

रेलवे के अनुसार इन वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के आवंटन से प्रति वर्ष 8,44,566 रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा. इससे मंडल के गैर-किराया राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.

खास बात यह है कि शाहपुर पटोरी और दलसिंहसराय दोनों ही एनएसजी-5 श्रेणी के स्टेशन हैं, जहां अपेक्षाकृत कम यात्री आवागमन होता है. इसके बावजूद इन स्टेशनों पर वाणिज्यिक गतिविधियों का विस्तार रेलवे की नई रणनीति को दर्शाता है.

यह भी पढे़ं: Darbhanga Agriculture News: बारिश का इंतजार, पंप सेट के सहारे शुरू हुई धान रोपाई

यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव

रेल कोच रेस्टोरेंट योजना का उद्देश्य यात्रियों को अनोखा और यादगार अनुभव प्रदान करना है. यहां लोगों को एक आकर्षक माहौल में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे.

रेलवे का मानना है कि यह पहल न सिर्फ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी नया आकर्षण बनेगी. इससे स्टेशन परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: किराना दुकानदार की बेटी साक्षी बनी ग्रामीण विकास अधिकारी, पहले ही प्रयास में निकाली परीक्षा

पुराने कोच का होगा नया इस्तेमाल

अब तक क्षतिग्रस्त या अनुपयोगी मानी जाने वाली रेलवे बोगियों को नई पहचान दी जाएगी. इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस लग्जरी रेस्टोरेंट में परिवर्तित किया जाएगा.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और गैर-किराया आय बढ़ाने के लिए इस तरह की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढे़ं: Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel