[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बॉयफ्रेंड के साथ मंडप से भागी दुल्हन, तो साली से हुई दूल्हे की शादी…

बॉयफ्रेंड के साथ मंडप से भागी दुल्हन, तो साली से हुई दूल्हे की शादी…

0
बॉयफ्रेंड के साथ मंडप से भागी दुल्हन, तो साली से हुई दूल्हे की शादी…
बॉयफ्रेंड के साथ मंडप से भागी दुल्हन, तो साली से हुई दूल्हे की शादी…

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिला में एक दुल्हन शादी के दिन हीं अपने प्रेमी संग फरार हो गई. उधर दूल्हा मंडप में सात फेरों के लिए उसका इंतजार करता रहा. जब परिवार वालों को पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो उन्होंने बारात को खाली नहीं लौटाया. दुल्हन की छोटी बहन से हीं दूल्हे की शादी करा उसे विदा कर दिया. लेकिन अगले ही दिन सुबह होते हीं दुल्हन वापस घर लौट आई. परिवार वालों से कहने लगी कि मैं भागी नहीं थी. मेरा अपहरण किया गया था. पड़ोस में रहने वाला युवक ही मुझे अपने कुछ साथियों के साथ किडनैप कर ले गया था.

लेकिन दुल्हन की बात घर के कोई सदस्यों ने नहीं सुनी. परिवार वालों ने कहा कि अब हमलोग तुम्हें अपने साथ नहीं रखेंगे. तुमने खानदान की नाक कटवाई है. इसलिए अब तुम जाओ उसी के साथ रहो जिसके साथ भागी थी. परिवार में दुल्हन की बात सुनने को कोई तैयार नहीं था. लेकिन उसके भाई ने उसका साथ दिया और उसके साथ थाना पहुंचा. उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

शौच के बहाने निकली थी दुल्हन

मामला समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर इलाके का है. 21 जून को रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव से यहां एक बारात पहुंची थी. लड़की पक्ष के लोग रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी में जुटे थे. तभी सुबह 11 बजे दुल्हन घर से शौच करने के बहाने निकली और अपने प्रेमी के साथ भाग गई.

दुल्हन के चाचा ने बताया कि रात को 8 बजे लड़की ने अपने भाई को कॉल किया और बताया कि वो रोसड़ा में है. हमलोगों ने उसे बुलाने का काफी प्रयास किए लेकिन वो नहीं आई. तब तक बारात भी आ गई थी. ऐसे में हमने दुल्हन की बहन की शादी दूल्हे से करवा दी और उसे हीं विदा कर दिया.

लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई

लड़की ने बताया कि वह रात भर अपने प्रेमी मनीष और उसके दोस्तों के साथ रही. लेकिन सुबह-सुबह लड़की को उसका प्रेमी वापस घर छोड़ गया और वहां से फरार हो गया. लड़की को देख परिवार वालों ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया. लड़की ने बताया कि मनीष उसका अपहरण किया था. वो अपनी मर्जी से उसके साथ नहीं गई थी. मनीष ने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट भी की थी. उसने ऐसा क्यों किया, वो नहीं जानती.

लड़की की बात पर परिवार वालों ने भरोसा नहीं किया. फिर दुल्हन का भाई उसे थाने लेकर गया. वहां मनीष और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

Previous article ALERT: बिना OTP के भी साइबर ठग चुरा सकते हैं आपका पैसा
Next article Bhojpuri Song : भोजपुरी का पहला गाना जानिए किसने गाया?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel